अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- वाहनों की फिटनेस के लिए सरकार की ओर से लागू एटीएस व्यवस्था का टैक्सी चालकों ने विरोध किया है। इसके लिए शनिवार को टैक्सी चालकों ने आरटीओ से मुलाकात की। चेतावनी दी कि अगर नियम वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। महासंघ अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि शासनादेश में उत्तराखंड के सभी वाहनों की फिटनेस नजदीकी एटीएस केंद्र में ही कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में यह संभव नहीं है। कहा कि इस तरह के तुगलकी फरमान जारी कर चालक, मालिकों का शोषण किया जा रहा है। बताया कि इसके लिए टैक्सी चालक पहले ही विरोध दर्ज करा चुके हैं। कहा कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यहां सोमेश्वर अध्यक्ष दीपक चौधरी, चंदन वर्मा, महासचिव नीरज पवार, विनोद बिष्ट, भुवनेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.