प्रयागराज, फरवरी 4 -- एयरपोर्ट मार्ग पर एटीएस और निर्वाचन कार्यालय की जमीन पर कब्जा करने वालों को अब भू-माफिया घोषित किया जाएगा। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने इन नामों को चिह्नित कर सूची बना ली है और इसका ब्योरा अफसरों को भेज दिया है। जल्द ही सभी को अधिकृततौर पर भू-माफिया घोषित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट पर एटीएस का थाना बनना था। वहीं पर बड़े भू-भाग पर निर्वाचन कार्यालय के लिए जमीन दी गई थी। भू-माफिया ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। रसूलपुर, मरियाडीह उपरहार, रसूलपुर, काशीपुर उपरहार, पोगहट तालुका बमरौली, ग्यासुद्दीन पुर उपरहार में किए गए कब्जे की जानकारी होने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। जमीन कब्जा मुक्त कराकर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया था। टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.