मुरादाबाद, मार्च 8 -- एटीएस लखनऊ की सहारनपुर फील्ड यूनिट और कटघर पुलिस की संयुक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के फरार संदिग्ध आतंकी उल्फत हुसैन को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। वह 2008 में जमानत पर जेल से आने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी संदिग्ध आतंकी मुरादाबाद के असालतपूरा की मस्जिद में रह कर नेटवर्क चला रहा था। कटघर थाना पुलिस ने 2002 में एक आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया था। उसमें मुख्य आरोपी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक, निवासी फजलाबाद, सूरनकोट, पुंछ (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला था। उस समय उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक और हैड ग्रेनेट बरामद किया गया था। इस मामले में उल्फत हुसैन के खिलाफ 307 आईपीसी, आर्म्स एक्ट, पोटा और क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.