सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- गोसाईगंज, संवाददाता। कटका बाजार में एटीएम मशीन से पैसा निकालने पहुंचे युवक के साथ टप्पेबाजी की वारदात हो गई। जालसाजों ने युवक को झांसे में लेकर उसके एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर दिया। थोड़ी ही देर में खाते से 55 हजार रुपये निकल गए। पुलिस मामले के खुलासे को लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र डोडापुर निवासी विपिन शर्मा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कटका बाजार सेमरी मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने पहले पांच हजार रुपये निकाले। इसी दौरान पीछे खड़े दो अज्ञात युवकों ने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड पार कर दिया। कुछ देर बाद विपिन के मोबाइल पर खाते से लगातार निकासी के मैसेजआने लगे। दोपहर 12:17 बजे से 12:22 बजे के बीच कूरेभार स्थित एटीएम से आरोपियों ने पांच ...