कौशाम्बी, फरवरी 14 -- पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी युवक पर एटीएम से रुपये निकालकर बाहर निकलते ही गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर पर चोट आई है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी दीपक पटेल पुत्र माल बाबू ने बताया कि 11 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालकर बाहर निकला था। आरोप है कि त्इसी दौरान उसके ही गांव निजामपुर पुरैनी के गोलू समेत पांच-छह लोग वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सका और सिर में गंभीर चोट आ गई। हमलावरों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.