कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। दबौली स्थित यस बैंक के एटीएम में लकड़ी फंसाकर छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले दो शातिरों को गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपित सहित दो शातिर फरार हैं। पकड़े गए आरोपितों की पहचान चकेरी के गदियाना निवासी इमरान खान और जवाहरपुरम चकेरी निवासी अमित सिंह चौहान के रूप में हुई। वारदात में इस्तेमाल ऑटो और 1235 रुपये बरामद हुए हैं। गोविंदनगर अतिरिक्त निरीक्षक अभय सिंह ने बताया दो दिसंबर को ऑटो सवार दो लोगों ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकाले थे उसी समय मेंटिनेस कर्मी सुभाष दिवाकर मौके पर पहुंचे। एटीएम चेस्ट खुला देख आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो शातिरों ने ऑटो से कुचल कर मारने का प्रयास किया था। सुभाष ने आरोपियों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एटीएम से छेड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.