लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। कुर्सी रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर 15 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष चतुर्वेदी निवासी इंदिरा नगर की ओर से गुडम्बा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 6 जनवरी को बैंक के एटीएम में असामाजिक तत्वों ने कुर्सी रोड स्थित बायोटेक पार्क के पास स्थित एटीएम से एक ग्राहक के 15 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने एटीएम में सुबह 7.04 बजे छेड़छाड़ की और करीब सुबह 7.52 पर ग्राहक रुपये निकालने आया तो राशि नहीं निकली। इसकी शिकायत ग्राहक ने बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधन को दी। बैंक की ओर से तत्काल एटीएम सेवा प्रदाता कंपनी को सूचित किया गया। कंपनी के तकनीकी स्टाफ की ओर से एटीएम की जांच की गई। जांच और सीसीटीवी फुटेज के आंकलन से पुष्टि ह...