प्रयागराज, फरवरी 1 -- झूंसी। क्षेत्र के लीलापुर रोड स्थित एटीएम में तकनीकी छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। रविवार को शातिरों ने एक शिक्षक के बेटे और पुलिसकर्मी के बेटे को अपना शिकार बनाया। बहरिया निवासी अभिनव मिश्रा ने बताया कि एटीएम में कार्ड डालने और पिन दर्ज करने के बाद न तो कैश निकला और न ही कार्ड वापस आया। वहां लिखे एक संदिग्ध कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने पर फोन रिसीव करने वाला पिन जानने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर अभिनव घर लौट आए, लेकिन कुछ ही देर में उनके खाते से 13हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। इसी तरह एक पुलिसकर्मी के बेटे के खाते से भी 10 हजार रुपये निकल गए। चर्चा है कि इस मार्ग के कई एटीएम में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ितों ने थाने में लिखित शिकायत दी है। जांच कर रहे दरोगा अखिल ओझा ने बताया कि एक संदिग्ध...