मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- क्षेत्र के गांव मोरना में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम से चोरी का प्रयास करने वाले दो चोरों को पुलिस ने अवैध तमंचे व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव मोरना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 25 जनवरी को चोरों ने बैंक के बहार लगे एटीएम से पैसा चोरी करने का प्रयास किया भोपा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एटीएम से पैसा चोरी करने वाले दो आरोपी अभिषेक निवासी नंगला दुहेली व मोहित निवासी कम्हेडा थाना पुरकाजी को अवैध तमंचे कारतूस व चाकू के साथ मोरना भोपा मार्ग पर ककराला राजवाहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.