मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- एक्षेत्र के गांव मोरना में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम से चोरी का प्रयास करने के मामले मे फरार चल रहे चोर को पुलिस ने अवैध तमंचे व नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव मोरना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 25 जनवरी को चोरों ने बैंक के बहार लगे एटीएम से पैसा चोरी करने का प्रयास किया भोपा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एटीएम से पैसा चोरी करने वाले दो आरोपी अभिषेक निवासी नंगला दुहेली व मोहित निवासी कम्हेडा थाना पुरकाजी को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार चल रहे चोर अजय पुत्र तीर्थपाल निवासी तुगलकपुर कमहेड़ा थाना पुरकाजी को पुलिस ने गुरुवार को भोकरहेड़ी बिजलीघर के...