छपरा, फरवरी 20 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहर बाजार स्थित एसबीआई की एटीएम काटे जाने व कैश चोरी मामले में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस रात भर कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। ज्ञात हो कि मंगलवार की रात चोरों ने सूतिहार बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद डीआईजी,वरीय पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी यहां पहुंचे और अपने अपने स्तर से छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची ओर कई नमूने एकत्र किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीनियर एसपी द्वारा गठित एसआईटी की टीम इस चोरी के खुलासे को लेकर काफी सक्रिय है और जल्द ही इसका खुलासा होने की उम्मीद है। इधर एटीएम मशीन काटे जाने को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.