फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका में हुई एटीएम लूट के मामले में नूंह सीआईए पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के फिरोजपुर झिरका में 14 जून 2025 को हुई करीब 24 लाख रुपये की एटीएम लूट की वारदात में नूंह सीआईए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि ताजा गिरफ्तारी मुंडेता गांव थाना पिनंगवां निवासी अरशद की हुई है। यह इस केस में पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस रहाड़ी और शिकारपुर के रहने वाले दो अरशद, उमर और उत्तर प्रदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.