देहरादून, जून 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एटीएम बूथ में रकम लूट के इरादे घुसे आरोपी दो घंटे तक मशीन को तोड़ने और काटने का प्रयास करते रहे। कामयाब नहीं होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना में एटीएम मशीन खराब हो गई। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक सीबीएस अधिकारी ने बताया कि पीएनबी शिमला बाईपास रोड शाखा में तैनात चंद्रभान मीणा ने तहरीर दी। बताया कि उनकी शाखा के अधीन के माजरा पीएनबी एटीएम बूथ आता है। आरोप है कि 14 जून की रात दो बजे एटीएम बूथ में कुछ आरोपी घुसे। उन्होंने बाहर से शटर नीचे किया और अंदर एटीएम मशीन को तोड़कर उससे कैश निकालने की कोशिश की। आरोपी चार बजे तक एटीएम बूथ में तोड़फोड़ करते रहे। वह रकम निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.