भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और शातिर तरीका ईजाद किया है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कार्ड फंसाकर और खुद को ब्रांच मैनेजर बताकर एक शातिर ने ग्राहक के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद एटीएम मशीन से छेड़छाड़ और फर्जी नंबर चिपकाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जालसाज की पहचान में जुट गई है। इस मामले में ऑपरेशन मैनेजर (धमदाहा, पूर्णिया निवासी) शिवेंदु कुमार ने तिलकामांझी थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, रविवार (22 फरवरी ) को दोपहर करीब 3:20 बजे जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी खाताधारक मनव्वर पैसे निकालने के लिए एटीएम पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.