कानपुर, फरवरी 10 -- रूरा, संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक रूरा के एटीएम में शातिरों ने प्लेट लगाकर ग्राहकों के रुपये हड़पने का प्रयास किया। मंगलवार को रुपये निकलने गए एक युवक के खाते से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद भी जब एटीएम से रुपये नहीं निकले तो उसने बैंक मैनेजर को बताने के बाद छानबीन की तो एटीएम में गोद से एक प्लेट फंसी पाई गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घटना की छानबीन व शातिर की तलाश शुरू की है। रूरा कस्बे के रहने वाले अश्विनी पांडेय का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। सोमवार रात जरूरत पड़ने पर वह बैंक में लगे एटीएम से आठ बजे रुपये निकलने गए थे। वहां कार्ड लगाने के बाद पैसे भरने के साथ पिन डाला तो उनके मोबाइल में रुपये कटने का संदेश आ गया, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। इस पर उसने बैंक मैनेजर को रात में ही इसकी सूचना दी। इसके साथ ही उन्ह...