हरिद्वार, जनवरी 11 -- ज्वालापुर पुलिस ने आर्य नगर चौक स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी को इस बाबत मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने आरोपी ऋषभ कुमार निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर को पाना चाबी और कोटक बैंक के एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...