गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एटीएम में कार्ड फंसाकर रुपये निकालने की घटना लंबे समय बाद फिर सामने आई है। इस बार जालसाजों ने जीआरपी में तैनात दरोगा जितेंद्र यादव को निशाना बनाया है। एटीएम में कार्ड फंसने के बाद उन्होंने केबिन में लिखे गए नंबर पर संपर्क किया तो शाम 5.30 बजे तक आने की बात कही गई। मैकेनिक बताने वाले शख्स की बातों पर यकीन कर दरोगा चले गए और फिर उनके खाते से कई बार में 51 हजार 523 रुपये निकल गए। अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी जितेंद्र यादव ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्तमान में जीआरपी में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, गोरखपुर में है। गत 26 जनवरी को जेल बाईपास रोड पर लगे एसबीआई के एटीएम से पांच हजार रुपये नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.