गया, मई 27 -- आमस थाना क्षेत्र के चंडीस्थान बाजार में स्थित इंडिया बैंक की एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करते हुए सोमवार को झारखंड के एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को सौंपने के पहले लोगों ने युवक की धुनाई भी कर दी। पकड़ा गया एटीएम चोर धनबाद के तेतुलमारी के अंजन कुमार चौहान है। बताया जाता है कि युवक एटीएम मशीन में फेविक्विक डाल ही रहा था कि पास के एक व्यवसाई की नजर पड़ गई। उसके शोर मचाते ही लोग जुट गए और चोर को पकड़ लिया। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि युवक के पास से 11 एटीएम कार्ड, 4 फेविक्विक, 12780 रुपए नकद, 2 ब्लेड, 1 टेस्टर, 2 मोबाइल व 5 फाइबर के पट्टी मिले हैं। युवक पहले बाजार की रेकी की और स्थानीय पुलिस की गतिविधि का अवलोकन किया। इसके बाद एटीएम में घुस मशीन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। एटीएम के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.