कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर पुलिस ने पिलखिनी मोड़ के पास कुछ संदिग्धों के खड़े होने की सूचना पर पुलिस ने डेरापुर व विधनू थाना क्षेत्र के पांच शातिर एटीएम से चोरी करने वालों को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने 74 सौ रुपये, चाकू व एक चिकने पदार्थ लगी प्लेट बरामद कर ली। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांचों का चालान कर दिया। भोगनीपुर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने मुखबिर से पिलखिनी रोड पर अल्कापुरी कालोनी के पास स्थित नलकूप के नजदीक कुछ संदिग्धों के खड़े होने की सूचना पर एसआई मुनीश्वर सिंह व राजेन्द्र कुमार रंजन के साथ वहां छापा मारा। मौके पर पुलिस ने डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव के पास शरद कुमार पुत्र महेश राठौर, कुलदीप पुत्र सरमन कोरी, बहिरी उमरी गांव के विपिन कुमार पुत्र उमाशंकर गौतम, रिंकू पुत्र जगजीवन रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.