बोकारो, जनवरी 2 -- चंदनकियारी के कोड़िया निवासी बापी मोदी के साथ चास थाना क्षेत्र में एटीएम रुम से फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस संबंध उन्होंने चंदनकियारी नतुनडीह स्थित सरकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को शिकायत पत्र देते हुए फर्जी तरीके से निकले रूपए वापस दिलाने का आग्रह किया है। श्री मोदी के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को चास के एक एटीएम मशीन से एक हजार रूपया निकाला। इसके बाद कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम रुम में एक हेल्पलाइन नंबर लिखा था। उस नंबर पर एटीएम मशीन में कार्ड फंस जाने की जानकारी दी तो जबाव मिला अभी नहीं आ सकते है। कार्ड निकाल कर बगल के दुकान में दे दिया जायेगा। इसके बाद धारक वहां से घर आ गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर एक बार दस हजार, दूसरी बार एक हजार व तीसरी बार पांच सौ रुपए निकासी का मैसेज आया। इसके बाद टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.