नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिले के भजनपुरा इलाके में पिस्टल के बल पर एक लाख रुपये की लूट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक्सिस बैंक के एक एटीएम में रुपये जमा करने आए पीड़ित को धमकाकर रुपये लूटे थे। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो कारतूस बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 26 मार्च की रात 2:50 बजे भजनपुरा पुलिस को एक व्यक्ति के साथ एटीएम में लूट की सूचना मिली। पुलिस यमुना विहार सर्विस रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पहुंची, तो पीड़ित कासिफ कमर ने बताया कि वह एक लाख रुपये लेकर अपने दोस्त नसीम के साथ एटीएम में जमा करने आया था। इसी दौरान एटीएम बूथ में घुसकर एक बदमाश ने पिस्टल के बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.