चाईबासा, जनवरी 11 -- चाईबासा, संवाददाता। गोईलकेरा प्रखंड के कर्मचारी मुकु बारी का एटीएम चोरी कर साइबर अपराधियों ने 1 लाख 54 हजार रुपये की निकासी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रिंस कुमार बलेया भनैता, थाना नेमदारगंज, जिला नवादा का रहने वाला है। यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटी ने शनिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुकु ने 17 दिसंबर 2025 को सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में बताया गया है कि 14 दिसंबर को मुकु ने जैन मार्केट स्थित केनरा बैंक शाखा चाईबासा में सुबह 11.12 बजे रुपये निकालने के लिए आए थे। इस दौरान एटीएम कार्ड फंस गया। जब वह अपना एटीएम कार्ड नहीं निकल पाए तो एटीएम के बाहर खड़े दो युवकों ने उसे बताया कि एटीएम में लिखे नम्बर पर काल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.