सीवान, जनवरी 10 -- भगवानपुर हाट, एसं। मुख्यालय के भगवानपुर पुराना बाजार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 40 हजार रूपये निकाल लिए गए हैं। इस मामले में थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव के रोजीद आलम के आवेदन पर गुरुवार को थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने कहा है कि वह पिछले रविवार को भगवानपुर पुराना बाजार स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रूपये निकालने के लिए गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल लिया। उसने धोखाधड़ी कर उसे एटीएम कार्ड से 40 हजार रूपये निकाल लिए है। मोबाइल पर सूचना मिलने के उसे फ्रॉड होने की जानकारी हुई, तब उसने थाने पहुंच एफआईआर दर्ज कराया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.