गुड़गांव, नवम्बर 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। एटीएम बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकालने के मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक कार और चार हजार रुपये बरामद किए हैं। गत 13 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-सात, आईएमटी मानेसर में शिकायत दी थी कि 10 मार्च को गांव ढाणा में बने एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के दौरान दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर एटीएम बदल दिया। बाद में उसके एटीएम का प्रयोग करके 40 हजार रुपये निकाल लिए। अपराध शाखा, सेक्टर-43 ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-43 से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मेवात के गांव झारपरी निवासी आमिर के रूप में हुई। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी सरफूद्दीन उर्फ सरफू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आमिर ने ...