प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में साइबर शातिरों ने एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर सेवानिवृत्त कर्नल सहित दो लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लिए हैं। ठगों ने कुछ ही समय के अंतराल पर इन दोनों वारदातों को अंजाम दिया। शांतिपुरम निवासी सेवानिवृत्त कर्नल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। उनके अनुसार, शनिवार दोपहर वह लेबर चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान, पीछे खड़े दो युवकों ने बातों में उलझाकर बड़ी चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके तुरंत बाद, इन्हीं शातिर ठगों ने शांतिपुरम के ही एक दूसरे एटीएम बूथ पर मऊआइमा के अभय कुमार मिश्र का भी एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कुल मिलाकर, ठगों ने दोनों पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.