औरैया, दिसम्बर 18 -- औरैया, संवाददाता। एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने का एक और सनसनीखेज मामला कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। ठग ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे को निशाना बनाते हुए महज 15 मिनट के भीतर खाते से करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की है। कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह, जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब चार बजे उनका छोटा बेटा अमित कुमार, जो गुलाब सिंह महाविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। एटीएम कार्ड लेकर एचडीएफसी बैंक के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गया था। किसी तकनीकी कारण से एटीएम से रुपये नहीं निकल पाए। इसी दौरान पास में खड़े एक युवक ने खुद को मददगार बताते हुए एट...