मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एटीएम फ्रॉड गिरोह के फरार शातिर नंदन की नौ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गया के रहने वाले नंदन की गिरफ्तारी को कोर्ट से काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस वारंट लेगी। इसके अलावे जेल में बंद आशीष और दीपक के नाम-पते का सत्यापन करने पुलिस नालंदा और गया जाएगी। थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार शातिर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में 24 मई को चकमा देकर नौंवी की छात्रा का एटीएम कार्ड बदल लिया गया था। उस एटीएम कार्ड से करीब 1.38 लाख रुपये की निकासी कर ली गई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान सदर थाना के गोबरसही स्थित एक मॉल के बाहर से गिरोह के दो शातिर दीपक कुमार और आशीष कुमार को दबोचा गया था।...