अररिया, जनवरी 9 -- नरपतगंज, एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के स्टेट बैंक नाथपुर शाखा स्थित एटीएम में गुरुवार की रात्रि जिस प्रकार शातिराना तरीके से एटीएम को काटकर करीब 18 लाख की भीषण चोरी को घटना को अंजाम दिया गया। यह जिले की कोई पहली घटना नहीं है। एक साल पूर्व नरपतगंज के पंचगछिया चौक स्थित एसबीआई चंदा एटीएम में भी महज 10 मिनट के भीतर एटीएम मशीन काटकर 13 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली गयी थी। अररिया स्थित एडीबी चौक एटीएम पर भी चोरों ने एटीएम काटने का प्रयास किया था। जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से एटीएम मशीन काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है उससे प्रतीत हो रहा है कि यह सभी लोग एटीएम मशीन काटने में काफी एक्सपर्ट है तथा एटीएम मशीन में लगे तकनीकी जानकारी समेत सुरक्षा उपकरणों के बारे में भी पूरी तरह जानते हैं क्योंकि घटना करने से पू...