मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष की जोड़ी शहर की एटीएम मशीन से बैट्री चोरी कर रही है। अब तक विभिन्न बैंक की आधा दर्जन से अधिक एटीएम मशीन में घुसकर बड़े आराम से वारदात को अंजाम दे चुके हैं। संबंधित बैंक के कर्मियों के सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह बात सामने आई है। मामले को लेकर ज्यादातर बैंक के कर्मियों ने संबंधित थानों में शिकायत करते हुए इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है। दोनों की पहचान और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी है। जानकारी हो कि मिठनपुरा चौक के पास एक सप्ताह पूर्व दो एटीएम मशीन से बैट्री चोरी कर ली गई थी। इसके अलावा नगर थाना के मोतीझील से एक और काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार से दो सहित अन्य एटीएम से बैट्री चोरी का मामला सामने आ चुका है। संबंधित बैंक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.