भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पुलिस की टीम गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न एटीएम में पहुंची। वहां मौजूद गार्ड से जानकारी ली गई और सीसीटीवी का भी जायजा लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न इलाके में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान वाहनों को रोककर डिक्की की जांच की गई और वाहन चालकों से वाहन से संबंधित कागजात और डीएल भी दिखाने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...