भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर, गोपलहां गांव निवासी मेहीलाल ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि उनकी बहन का एटीएम कार्ड बदलकर तीन युवकों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। कहा कि बहन आशा देवी पत्नी रमेशचंद्र निवासी सिरौली, मीरगंज, जौनपुर का एसबीआई शाखा प्रयागराज में खाता है। बहन मायके आई थी। उसने एटीएम से पैसा निकालने को कहा, जिस पर मैं दुर्गागंज एटीएम पर गया था। वहां पर मौजूद तीन युवकों ने बातों में उलझा कर कार्ड बदल लिया। दूसरे दिन जंघई बाजार से पैसा निकालने गया तो पता चला कि बैंक खाते में पैसा नहीं है। गत माह 20 एवं 21 जनवरी को आरोपितों ने बहन के एटीएम कार्ड से कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...