रांची, जनवरी 13 -- रांची। रांची के धुर्वा टंकी साइड के रहने वाले आशुतोष पांडेय से अपराधियों ने एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 16 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। आशुतोष कुमार ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को हिनू स्थित एक एटीएम में राशि निकासी के लिए गए थे। एटीएम से चार हजार रुपए की निकासी की। इसी बीच एक व्यक्ति उनसे पर्ची निकालने की बात कही। बातचीत के क्रम में आरोपी ने आशुतोष का एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में 16 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...