मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग चौक स्थित एक एटीएम में शनिवार को शातिरों ने कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 17 हजार रुपये की निकासी कर ली। मामले में तुर्की थाना के पुपरी गांव निवासी कर्मी विपिन कुमार सिंह ने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दो शातिरों को आरोपित किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विपिन ने पुलिस को बताया कि वह अघोरिया बाजार स्थित कालेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी है। बैंक से आए नए डेबिट कार्ड का पिन जेनरेट करने वह कलमबाग चौक स्थित एटीएम में गया था। इस दौरान मदद का झांसा देकर शातिरों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर उसके खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में जानकारी ...