लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, संवाददाता। मदेयगंज शिया कॉलेज के पास एटीएम बूथ में गए युवक को झांसा देकर ठग ने कार्ड बदल दिया। जिसके बाद युवक के खाते से करीब एक लाख 80 हजार रुपये निकाले गए। रूपपुर खदरा निवासी मो. साबिर 21 मई की रात 9.25 पर इंडसइंड बैंक के एटीएम में गए थे। कार्ड लगाने के बाद 40 हजार रुपये निकालने की डिटेल भरी। पर, मशीन से करीब 20 हजार रुपये निकले। कई बार प्रयास के बाद भी बाकी रुपये नहीं निकल सके। इस बीच एक युवक बूथ में आ गया। मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड मशीन में लगवा कर आरोपित ने साबिर से पिन डलवाया। जिसके बाद भी रुपये नहीं निकलने पर कार्ड साबिर को वापस कर युवक चला गया। 22 मई की सुबह साबिर को ट्रांजेक्शन मैसेज मिले। जिसमें दो बार में अकाउंट से करीब एक लाख 80 हजार रुपये निकाले जाने की डिटेल थी। साबिर के मुताबिक युवक ने उनका एटीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.