जमशेदपुर, जनवरी 29 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट चौक के पास एटीएम कार्ड बदलकर 76 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अज्ञात युवक के खिलाफ गोलमुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ठगी का शिकार जयशंकर कुमार बिरसानगर थाना क्षेत्र के रामाकृष्णा अपार्टमेंट के निवासी हैं। घटना 22 जनवरी की है, जबकि पीड़ित ने 28 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित के अनुसार, सुबह करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच वह टिनप्लेट चौक स्थित एचडीएफसी एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये नहीं निकलने पर उन्होंने पास में खड़े एक युवक से मदद मांगी। युवक ने तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर उनका एटीएम कार्ड और पिन नंबर ले लिया और चालाकी से कार्ड बदल दिया। कुछ ही देर बाद जयशंकर के मोबाइल पर 76 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने बैंक...