सहारनपुर, जून 25 -- सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये ठगी कर ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। फतेहपुर जट्ट निवासी रमेश चंद ने तहरीर देकर मुकदमा कराया। बताया कि दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बने एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। वहां तकनीकी कारणों से वह रुपये नहीं निकाल पाए। इसी दौरान वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली तो पाया कि 20 जून को तीन बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 21 जून रात को दोबारा फिर से 10-10 हजार की निकासी हुई। 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस प्रकार दो दिन में पीड़ित के खाते से 70 हजार रुपये निकाले गए। --- ऑनलाइन लिंक भेजकर पहले फोन हैक, फिर निकाले 38 हजार रूपए सहारनपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.