मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के जेल चौक स्थित केनरा बैंक की एटीएम में इशरत जबीन की पुत्री से एटीएम का कार्ड बदल कर शातिरों ने 55 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। पीड़िता चंदवारा जेल चौक की रहने वाली है। उसने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें हेलमेट सवार अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पुलिस को इशरत जबीन ने बताया कि एसबीआई का एटीएम कार्ड लेकर उनकी पुत्री एटीएम में पैसे निकालने गई थी। मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर पिन डाल रही थी, तभी अंदर पहले से मौजूद हेलमेट पहने एक अंजान युवक ने मदद के बहाने बातचीत शुरू की और चकमा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया। फिर उनकी बेटी एटीएम में पैसे निकालने का काफी प्रयास किया पर पैसे नहीं निकले। घर आकर बोली कि पिन नंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.