गोरखपुर, फरवरी 23 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का कार्ड बदलकर दो अज्ञात युवकों ने खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत चौमुखा के धनहिया निवासी लीलावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा घर से एटीएम कार्ड लेकर कैंपियरगंज स्थित एक एटीएम सेंटर पर रुपये निकालने गया था। एटीएम सेंटर पर पहले से मौजूद दो युवकों ने चालाकी से उसके बेटे का एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 50 हजार रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवकों की सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...