मधुबनी, फरवरी 2 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र के चौड़ी निवासी वीरेंद्र कुमार पासवान के बैंक खाते से एटीएम अदला-बदली कर 50,000 की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने सकरी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका खाता पंडौल स्थित एक बैंक में है। घटना के दिन रविवार को वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी उनके मोबाइल फोन पर खाते से पैसे निकासी के कई संदेश आने लगे। उनके मोबाइल पर 10,000 की निकासी के चार मैसेज और 5,000 की निकासी के दो मैसेज प्राप्त हुए। इस तरह अपराधियों ने कुल 50,000 की अवैध निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां से उन्हें बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहले ही उनका एट...