गोरखपुर, फरवरी 4 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने सफाई कर्मी के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर निवासी बीरेंद्र, जो श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम पिपरा लाल में सफाई कर्मी हैं, तीन फरवरी को एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इस दौरान मदद के बहाने जालसाज ने उनका कार्ड बदल दिया। कुछ ही देर में तीन बार में 30 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए। पीड़ित ने खाते व एटीएम को बंद कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...