वाराणसी, जनवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने नरईपुर गांव के समीप से शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो अंतर्राज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कार, दो मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड, 45 सौ रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद की। जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह पुलिस नरईपुर गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार दो अंतर्राज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से कार, दो मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड, 45 सौ रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया। पकड़े गए दीपक पुत्र इंद्रभूषण झा, ग्राम धनौजा थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी (बिहार), हाल मुकाम कल्याण (मुंबई) एवं सौरभ चौधरी पुत्र मधुकर चौधरी ग्राम अमनेर थाना अमनेर जिल...