एटा, फरवरी 17 -- एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले दो शातिर आरोपियों को नगर पुलिस ने पकड़ा। इनके कब्जे से पुलिस ने हजारों की नकदी, एक स्कूटी बरामद की है। कोतवाली नगर पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुशील कुमार पुत्र कोमल प्रसाद, मौहरपाल पुत्र लाखन सिंह निवासी छितौनी कोतवाली देहात बताया। पूछताछ में सामने आया है कि शातिर आरोपी एटीएम के बाहर खड़े होते थे और रुपये निकालने आने वाले लोगों को मदद के बहाने कार्ड बदल लेते थे और पिन कोड भी जान लेते थे। खराब एटीएम पकड़ाकर भेजे देते थे बाद में एटीएम कार्ड से रुपये निकाल लेते थे। कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई थी। आरोपियों के कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.