रांची, जनवरी 6 -- रांची। कोकर निवासी बलराम मांझी का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में बलराम मांझी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बलराम ने पुलिस को बताया कि वह कोकर के एक एटीएम में पैसा निकासी के लिए गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति एटीएम के भीतर घुस गया। मशीन में परेशानी बताकर उनसे कार्ड लिया और उसे बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से राशि की निकासी हो गयी। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...