रांची, जनवरी 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के धुर्वा सेक्टर टू निवासी सीता राम महतो का एटीएम कार्ड बदलकर अपराधियों ने उनके खाते से 50 हजार की अवैध निकासी कर ली। सीता राम ने सोमवार को जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीता राम महतो ने पुलिस को बताया कि वह बिरसा चौक स्थित एक एटीएम में राशि निकासी के लिए सोमवार को गए थे। एटीएम के अंदर जब वह पैसे की निकासी कर रहे थे तो उसी वक्त एक युवक भी मदद की बात कहकर घुस गया। सहयोग करने की बात कहकर वह एटीएम लिया और राशि निकासी नहीं होने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद उनके खाते से कुल 50 हजार रुपए की अवैध निकासी हो गयी। एटीएम कार्ड जांचने पर पता चला कि वह किसी दूसरे का है, जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...