रांची, मई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के नगड़ा टोली के रहने वाले विजय कुमार का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 75 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में विजय ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विजय ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह यूनियन क्लब लाइब्रेरी स्थित एक एटीएम में पैसा निकासी के लिए गए थे। लेकिन, पैसे की निकासी नहीं हुई। इसके बाद वह जाने लगे, तभी एक युवक उन्हें एटीएम में बुलाया। कहा कि एटीएम अनलॉक छोड़कर नहीं जाएं। कार्ड लगाएंगे, तब लॉक होगा। इसी बीच एक अन्य लड़का एटीएम में घुसा और सहयोग करने की बात कहकर उनसे एटीएम ले लिया। कुछ देर बाद उनके खाते से राशि की निकासी हो गयी। एटीएम की जांच करने पर पता चला कि कार्ड उनका नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.