वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। रोहनिया के महाकाली नगर कॉलोनी निवासी आभा सिंह के एटीएम कार्ड से 47 हजार की निकासी कर ली गई। मामले ने भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सुंदरपुर एटीएम से पैसे निकालने आई थी। उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। पास ही दीवार पर लगे हेल्पलाइन नंबर पर फोन की। थोड़ी देर में मुकेश सिंह नामक व्यक्ति आया। खुद को एटीएम इंजिनियर बताते हुए कहा कि कार्ड सुबह निकल पाएगा। महिला लौट गई। थोड़ी देर में ही उसके खाते से 47 हजार की निकासी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...