मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एटीएम कार्ड अमान्य होने का झांसा देकर साइबर शातिरों ने महिला रेशमा अग्रवाल के खाते से 82 हजार रुपये उड़ा लिए। वह मोतीझील स्थित डीपी गुप्ता लेन की रहने वाली है। इस संबंध में पीड़िता ने बुधवार को नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि 20 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। बोला गया कि आपका एटीएम कार्ड अमान्य हो गया है, इसलिए दूसरा एटीएम बनकर आएगा। इसके लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। उसके कहने पर वह प्रक्रिया पूरी करने लगी। इसी बीच उनके खाते से एक बार में 50 हजार और दूसरी बार में 32 हजार रुपये कट गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने कॉल काट दी। इधर, नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे क...