बगहा, दिसम्बर 24 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नौतन के गहिरी कचहरी चौक व बेतिया नगर थाना क्षेत्र के आलोक भारती चौक स्थित एटीएम से चोरी मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी एसपी अर्चना कुमार समेत नौतन व नगर थाने के गश्ती में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से मामले में जवाब मांगा है। वहीं दोनों थाने के गश्ती में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का वेतन भी बंद कर दिया है। इधर, पुलिस की आठ टीम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व आंध्र प्रदेश तक जांच कर रही है। बंगाल की खड़गपुर पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों एटीएम काट कर 25.26 लाख तीन सौ रुपये की चोरी में इनकी संलिप्तता बताई जा रही है।अंदरखाने पुलिस ने गिरोह की पहचान कर ली है। जल्द ही पुलिस एटीएम से कैश चोरी का खुलासा कर सकती है।

हिंदी हिन्दुस्...