हापुड़, मार्च 7 -- एटीएमएस परमार्थ कॉलेज ऑफ फार्मेसी हापुड़ में भारतीय फार्मेसी शिक्षा के प्रोफेसर महादेव लाल श्राफ की जयंती मनाई गई। संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर प्रोफेसर महादेव लाल श्राफ को अतुल्य योगदान के लिए नमन किया। सचिव रजत अग्रवाल ने उनके फार्मेसी शिक्षा को विशेष रूप में बढ़ावा देने के संबंध में अवगत कराया। प्राचार्य अरुण कुमार ने प्रोफेसर महादेव लाल को संपूर्ण भारत का आदर्श बताया। इस दौरान संस्थान के प्रोफेसर अभिनीत, कौशल, लव, विकास, लक्ष्मी, शिवम, आदिल, इरम, संजय का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.