हापुड़, मार्च 8 -- एटीएमएस कॉलेज में दहेज एवं नशा मुक्त भारत के लिए विद्यार्थियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने भी शपथ ली। समूह के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने दोनों सामाजिक कुरीतियों के समाज एवं युवाओं पर होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से बताया। सचिव रजत अग्रवाल ने कहा कि नशा किसी भी देश की युवा पीढ़ी को खोखला कर देता है। जिससे वह देश अपनी सामाजिक आर्थिक अस्थिरता की तरफ अग्रसर होने लगता है और उसे देश का भविष्य अराजकता पूर्ण एवं अंधकारमय हो जाता है। समूह के निदेशक डॉ विजेंद्र सिंह, प्रो.अरुण कुमार, इंजीनियर अरुण कुमार, शिवानी तेवतिया, पूजा शर्मा, रजिस्टर प्रतीक शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.